◆ अयोध्या की पौराणिक नदी को नया जीवन देने की दिशा में हो रहा कार्य, 25 किमी क्षेत्र को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य
अयोध्या। पौराणिक नदी तिलोदकीगंगा के पुनरुद्धार का कार्य तेज़ी से चल रहा है। सोहावल, मसौधा, पूराबाजार और नगर निगम क्षेत्र से होकर बहने वाली इस नदी का ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व रहा है। वर्षों से उपेक्षित रही यह नदी अब फिर से अपने प्रवाह की ओर लौट रही है।
मान्यता है कि यह नदी ऋषिरमणक की तपोभूमि से निकलती है, जिसका उद्गम स्थल पंडितपुरगांव के पास स्थित है। यह नदी पहले पांचसेअधिकग्रामपंचायतों को सिंचाई जल देती थी और भाद्रपदअमावस्या के अवसर पर घाटों पर पारंपरिक कुशोदपाटिनीमेला लगता था। लेकिन नदी के लुप्त हो जाने से यह परंपरा भी धीरे-धीरे समाप्त हो गई थी।
मनरेगायोजनाकेतहतहोरहाकार्य
जिला प्रशासन द्वारा नदी के पुनर्जीवन की योजना मनरेगा और राज्यवित्त के सहयोग से चलाई जा रही है। अब तक 25 किमीमेंसे 11 किमीक्षेत्र को सीमांकित कर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस प्रक्रिया में 43,703 मानवदिवसों का सृजन हुआ है और 3,100 परिवारों को अस्थायी रोजगार मिला है।
धार्मिकआयोजनोंकेपुनःशुरूहोनेकीसंभावना
पुनरुद्धार के साथ ही तिलोदकीघाटोंपरधार्मिकआयोजन फिर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पंडितपुरऔरयज्ञवेदीघाट पर अमावस्या स्नान और दान की परंपरा पहले से चली आ रही है, जो नदी के सूख जाने से बाधित हो गई थी।
वैदिकवनोंकीस्थापना
परियोजना के एक अन्य हिस्से में नदी किनारे वैदिकवनों की स्थापना की जा रही है। इसके अंतर्गत 58 ग्रामपंचायतों में करीब 5 लाखपौधों का रोपण प्रस्तावित है। इन वनों को वशिष्ठ, अगस्त्य, वाल्मीकि, अत्रि, श्रृंगी, गार्गी, मैत्रेयी जैसी ऋषि-ऋषिकाओं के नाम पर नामित किया गया है। लगाए जाने वाले पौधों में शीशम, अर्जुन, नीम, पीपल, बरगद, हरसिंगार जैसी देशी प्रजातियाँ शामिल हैं।
जलस्तरमेंसुधारवपर्यावरणीयसंतुलनकीउम्मीद
पुनरुद्धार कार्य पूरा होने के बाद भूजलस्तर में वृद्धि, सिंचाईसुविधामेंसुधार और जलभरावकीसमस्यासेराहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, पौधरोपण और वनों के निर्माण से पर्यावरणसंरक्षण को भी बल मिलेगा। अब तक 35,000 मानवदिवसों के सृजन के साथ 2,000 परिवारों को इससे रोजगार मिल चुका है।