Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शिक्षा भवन में कर्मचारी संघ का धरना दूसरे दिन हुआ समाप्त, शिक्षक...

शिक्षा भवन में कर्मचारी संघ का धरना दूसरे दिन हुआ समाप्त, शिक्षक नेता पर अभद्रता का आरोप

0

◆ संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय


अयोध्या । शिक्षा भवन परिसर में चल रहा यू.पी. एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन समाप्त कर दिया गया। संगठन ने यह निर्णय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता के उपरांत लिया।

धरने की शुरुआत का कारण एक शिक्षक नेता द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक के कक्ष में की गई कथित अभद्रता बताया गया। इस घटना को लेकर संगठन के जनपदीय अध्यक्ष नीरज शुक्लामंत्री प्रदीप कुमार ने विरोध जताया था।

घटना की जानकारी शिक्षा भवन में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा संगठन को दी गई, जिसके बाद समस्या के समाधान की मांग को लेकर रविवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। सोमवार को धरने के दूसरे दिन, संगठन के पदाधिकारियों हरिकिशन श्रीवास्तव (मण्डलीय अध्यक्ष), रामविलास यादव (मण्डलीय मंत्री), नीरज शुक्ल (जनपदीय अध्यक्ष), प्रदीप कुमार (जनपदीय मंत्री) समेत अन्य सदस्यों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मण्डल और जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता की।

वार्ता के दौरान मिले समाधान और आश्वासन के बाद संगठन ने सामूहिक रूप से धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। संगठन ने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई जाती हैं तो कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version