पंचायत क्षेत्रों के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पंचायत भवन स्थित अटलबिहारीवाजपेयीसभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रोलीसिंह ने की। इस अवसर पर रुदौली के विधायक रामचंद्रयादव, मुख्य विकास अधिकारी कृष्णकुमारसिंह, जिला पंचायत सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद के पंचायत क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान वर्ष 2026-27 केलिएलगभग 42 करोड़ 50 लाखरुपयेकेप्रस्तावितबजट पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसे सभी सदस्यों की सहमति मिल गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि स्वीकृत बजट का उपयोग पंचायत क्षेत्रों में सड़कनिर्माण, पेयजलआपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्यसेवाओंकेसुदृढ़ीकरणऔरशिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जा सके।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं और विकास कार्यों के प्रस्ताव भी रखे। इस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मुकेशजैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण विकास को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।