Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के विद्युत पैनल में आग, सप्लाई अस्थायी...

जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के विद्युत पैनल में आग, सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित

0

अयोध्या। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह ऑक्सीजन प्लांट को विद्युत आपूर्ति देने वाले पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में पैनल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तक बिजली की आपूर्ति एक विशेष विद्युत पैनल के माध्यम से होती है, जिससे अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाती है। शुक्रवार सुबह  पैनल से धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाई । प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विद्युत पैनल के क्षतिग्रस्त होने से फिलहाल ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों में होने वाली आपूर्ति बाधित हो गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पैनल की मरम्मत या नया पैनल लगवाने के लिए औपचारिक प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिससे इसे ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। हालांकि अस्पताल में फिलहाल ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर की पर्याप्त व्यवस्था होने के कारण मरीजों को तत्काल कोई परेशानी नहीं हुई है। लेकिन यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है और प्लांट चालू नहीं हो पाता है, तो स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल वार्डों में ऑक्सीजन की जरूरत सिलेंडरों के माध्यम से पूरी की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version