◆ प्रदेश नेतृत्व से आए पर्यवेक्षक ने प्रमुख पदाधिकारियों संग किया बैठक
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब महानगर कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अनिल यादव ने शनिवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने तथा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विभिन्न नामों पर चर्चा की गई।
बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता वचुर्अल रूप से बैठक में शामिल हुए।
