◆ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम जुटेंगे वीआईपी
◆ महाकुंभ को लेकर रेलवे के अधिकारियों संग की बैठक
अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य डा0 अनिल मिश्र तथा गोपाल जी के साथ भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया।
इस दौरान न्यास के पदाधिकारियों द्वारा श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गयी। जिसमें उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव तीन दिवसीय 11, 12 व 13 जनवरी 2025 को होगा। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति, साधु-संत सम्मिलित होंगे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक सुझाव सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दिये।
