◆ सुरक्षा के दृष्टि से हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि पर दिव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद प्रथम दिन दर्शन पाने के लिए राम भक्त व्याकुल दिखे। रात्रि से ही प्रभु दर्शन की आस लिए श्रद्धालुओं अयोध्या जाते दिखे। सुबह तक पूरी अयोध्या राम भक्तों से पट गई। बिरला धर्मशाला के सामने रामजन्म भूमि पथ पर केवल आस्था में सराबोर राम के बाल स्वरूप के दर्शनों के लिए लम्बी लम्बी लाइनें व भारी भीड लग गई।
