◆ सुरक्षा के दृष्टि से हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि पर दिव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद प्रथम दिन दर्शन पाने के लिए राम भक्त व्याकुल दिखे। रात्रि से ही प्रभु दर्शन की आस लिए श्रद्धालुओं अयोध्या जाते दिखे। सुबह तक पूरी अयोध्या राम भक्तों से पट गई। बिरला धर्मशाला के सामने रामजन्म भूमि पथ पर केवल आस्था में सराबोर राम के बाल स्वरूप के दर्शनों के लिए लम्बी लम्बी लाइनें व भारी भीड लग गई।



कई प्रांत, कई भाषाएं, कई सम्प्रदाय के भक्तों के साथ जन्मभूमि गेट पर छोटे भारत का दर्शन हो रहा था। भारत ही नही अपितु विदेशी नागरिक भी दर्शन पाने के लिए कतारबद्ध खड़े थे। कई बार भीड़ का दवाब बढ़ने व क्लाउड मैनेजमेंट के लिए शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जनता से अपील की। प्रशासन के साथ इस पर बैठक के बाद लखनऊ रवाना हो गए। अयोध्या के सम्पर्क मार्गो पर कई स्थान पर वाहनों को रोक दिया गया। मंदिर दर्शन के प्रथम दिन लगभग 5 लाख लोगों के दर्शन करने की सम्भावना है।
