Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या तालाब में मिला तीन दिन से लापता महिला का शव

तालाब में मिला तीन दिन से लापता महिला का शव

0
ayodhya samachar

 अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास शनिवार को तालाब में एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान जबरा (पत्नी पप्पू महावत), निवासी जैनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले शाम को जबरा का अपने पति से विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चली गई थीं। तभी से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को घर के पास तालाब के किनारे उनका शव मिला। मृतका की बहू पूनम ने बताया कि परिवार के लोग लगातार उन्हें खोज रहे थे, लेकिन इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version