Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज

मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज

0
ayodhya samachar

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र में मारपीट की एक घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली प्राथमिकी नंद विहार कॉलोनी, नाका निवासी लक्ष्मीकांत दुबे की तहरीर पर दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 29 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर जा रहे थे। अवध विश्वविद्यालय के पास लगभग 50-60 लोग एकत्र थे। रास्ते को लेकर पूछताछ करने पर दशरथ तिवारी सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

वहीं, दूसरी प्राथमिकी आदर्श तिवारी की तहरीर पर दर्ज हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 29 अक्टूबर की रात करीब 9:30 से 9:50 बजे के बीच वह पीईटी परीक्षा देने जा रहे थे। राज चाय की दुकान के पास लक्ष्मीकांत दुबे और उनके साथियों ने रास्ते को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों मामलों की विवेचना उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों का केस दर्ज किया गया है विवेचना की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version