Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, अखंड भारत के निर्माण में...

अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, अखंड भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

0

◆ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा


अयोध्या। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया।

सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संचालन करते हुए कहा कि देश को अखंड राष्ट्र बनाने में पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के चयन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय पटेल को 13 और जवाहरलाल नेहरू को तीन वोट मिले थे, इसके बावजूद पटेल प्रधानमंत्री नहीं बन सके। उन्होंने इसे देश का दुर्भाग्य बताते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सरदार पटेल के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने भी उनके राष्ट्रीय योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व महामंत्री आलोक खरे, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ला, राजीव पांडेय पवन, श्रीकृष्ण दुबे, रुद्रेश मिश्रा, राकेश वैद, सुरेश सिंह और बृजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version