Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मकबरा-फतेहगंज मार्ग पर लूट की वारदात का खुलासा नहीं, पुलिस के हाथ...

मकबरा-फतेहगंज मार्ग पर लूट की वारदात का खुलासा नहीं, पुलिस के हाथ खाली

0
police logo

◆ दो बदमाश बैटरी रिक्शा सवार यात्री का बैग छीनकर हुए थे फरार, बैग में नकदी और आभूषण थे मौजूद


अयोध्या। शहर के व्यस्ततम मकबरा-फतेहगंज मार्ग पर दो दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। दो अज्ञात बदमाशों ने बैटरी रिक्शा से जा रहे एक यात्री का बैग छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक न तो बदमाशों का सुराग मिला है और न ही लूटे गए सामान की बरामदगी हो सकी है।

पंजाब के अमृतसर निवासी सुखविंदर सिंह 29 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे बैटरी रिक्शा से नाका हनुमानगढ़ी चौराहे की ओर जा रहे थे। मकबरा चौराहे से पहले दो अज्ञात बदमाश अचानक पहुंचे और रिक्शे में रखा उनका बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में सोने-चांदी के आभूषण और 26,500 रुपये नकद रखे थे। आभूषणों का पूरा विवरण बाद में देने की बात प्राथमिकी में दर्ज है।

घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 30 अक्टूबर की रात 12:43 बजे भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की जांच उपनिरीक्षक रोहित कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

शहर के व्यस्त मार्ग पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मकबरा-फतेहगंज मार्ग पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस की ओर से जल्द खुलासे का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन अब तक जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। नगर कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बतया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version