Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रिमझिम बारिश में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, रन फॉर यूनिटी में दिखी...

रिमझिम बारिश में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, रन फॉर यूनिटी में दिखी एकता की झलक

0

अयोध्या। भारत को अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष, भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क से प्रारंभ हुई यह एकता यात्रा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के उद्घोष के साथ शहीद स्मृति स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। रिम-झिम बारिश के बावजूद प्रतिभागियों में जोश और देशभक्ति का जज़्बा देखने योग्य था। “राष्ट्र एक, भारत महान” और “भारत माता की जय ” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखंड स्वरूप दिया, आज का भारत उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन महिला शक्ति के लिए भी प्रेरणास्रोत है, उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के विचारों को जीवन में उतारना चाहिए, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस एकता की मशाल जलाई थी, वही आज राष्ट्र को विकास और सम्मान की दिशा दे रही है।

मौके पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, संजीव सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, तिलकराम मौर्या, बाल कष्ण वैश्य, शिवम‌् शुक्ला, हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अशोका द्विवेदी, वरूण चौधरी, आकाश सोमवंशी, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, व्यापारी, छात्र-छात्राएं व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version