Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में 28 मार्च को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय अभिनव चतुर्वेदी उर्फ प्रियांशु चतुर्वेदी ने 22 दिन बाद लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना 28 मार्च की शाम जैतपुर-टिकरी-नेवादा बांदीपुर मार्ग पर हुई थी। अभिनव बैंक का काम निपटाकर अपने ननिहाल मधुपुर लौट रहा था तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। करीब 22 दिनों तक चले इलाज के बाद उस ने दम तोड़ दिया।

मृतक अभिनव चतुर्वेदी आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के निवासी थे। वह अपने नाना के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहा था। उसके असामयिक निधन से पिता विधान चतुर्वेदी, माता मंजुला देवी और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की सारी उम्मीदें टूट गई हैं।

जैतपुर थानाध्यक्ष थिरेन्दर आजाद ने बताया कि घटना के बाद ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version