Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर प्राप्त हुआ 8050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर प्राप्त हुआ 8050 प्रपत्र

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए गए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 8,050 प्रपत्र प्राप्त हुए। इनमें नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने और मतदाता विवरण में संशोधन से संबंधित आवेदन शामिल हैं। नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 के 5,750 प्रपत्र मिले। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के 1,659 और मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के 641 प्रपत्र प्राप्त हुए।
ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भी बड़ी संख्या में आवेदन किए गए। फॉर्म-6 के 2,604 ऑफलाइन और 3,146 ऑनलाइन प्रपत्र प्राप्त हुए। इसी प्रकार फॉर्म-7 के 353 ऑफलाइन और 1,306 ऑनलाइन, जबकि फॉर्म-8 के 175 ऑफलाइन और 466 ऑनलाइन प्रपत्र मिले।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version