Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में मनोनीत सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता...

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में मनोनीत सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

0

बसखारी, अम्बेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा कार्यालय सभागार में मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उप जिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर ने शासन द्वारा नामित सभासद सोनी जायसवाल, चंद्रेश निषाद एवं राम तीरथ गौतम को शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश यादव मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित सभासदों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने सभी सभासदों से नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

चेयरमैन ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मनोनीत सदस्यों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ईओ संजय जैसवार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर सिद्धेश्वर पीठ के संत कृष्णानंद, रूद्र प्रसाद उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, डॉ. शिवपूजन वर्मा, दस्तगीर अहमद, सभासद सुनीता यादव, ज्योति गुप्ता, सुभाष निषाद, मायाराम, प्रदीप कुमार, लालमन रावत, सूरज लाल उपाध्याय, मोनू निषाद, लालजी पासवान, रामजी कनौजिया, हरिशंकर, चंदभान गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सदाबृज राजभर, सुभाष चन्द, अनुराग पांडे, गोपाल सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version