अम्बेडकर नगर। हंसवर थाना पुलिस ने 26 साल पुराने मुकदमे में गैर-जमानती वारंट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हंसवर थाना क्षेत्र के लंगड़ी पृथ्वीपुर निवासी 68 वर्षीय रामजियावन तिवारी पुत्र छेदी तिवारी के रूप में हुई है।
आरोपी के विरुद्ध वर्ष 1998 में चोरी तथा वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, के न्यायालय से आरोपित के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।