Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ शिक्षक एमएलसी चुनाव 80.46 प्रतिशत हुआ मतदान

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ शिक्षक एमएलसी चुनाव 80.46 प्रतिशत हुआ मतदान

0

अम्बेडकर नगर। गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को जिले में 80.46 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया की स्थिति और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version