Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एआई से फोटो जोड़कर वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज

एआई से फोटो जोड़कर वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। एआई की मदद से तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मालीपुर थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरहा निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कालेपुर महुवल गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 14 सितंबर की रात करीब 12 बजे मदरहा गांव निवासी शुभम यादव ने उसके पति को फोन कर उससे बात कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि महिला के मोबाइल पर भी बार-बार फोन कर बातचीत करने के लिए कहा गया। इनकार करने पर युवक कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा और उसकी तस्वीरों को अश्लील रूप देकर वायरल करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसकी पुरानी तस्वीर को एआई के जरिए युवक की तस्वीर के साथ जोड़कर उसके पति के पास भी भेजा गया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। इससे डरी महिला ने गुरुवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

मालीपुर एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version