Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट; तीन के खिलाफ...

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट; तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, वह कुछ दिन पूर्व परिवार सहित धार्मिक स्थल दर्शन के लिए बाहर गया था। घर पर उसकी पुत्री और भतीजा मौजूद थे। आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे गांव निवासी सुभाष पुत्र स्व. मिश्रीलाल घर में घुस आया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर भतीजे ने आरोपी को पकड़ लिया।

इसी दौरान आरोपी की मां मनभावती पत्नी स्व. मिश्रीलाल और भाई विपिन पुत्र मिश्रीलाल भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए युवती और उसके भतीजे के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version