Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कई विभागों की प्रगति संतोषजनक न होने पर जताई नाराजगी, सुधार के...

कई विभागों की प्रगति संतोषजनक न होने पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश

0

◆ कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व कार्य) एवं कर-करेत्तर मदों की हुई समीक्षा बैठक


◆ आबकारी, परिवहन, खनन, विद्युत, नगर निगम तथा संपत्ति नामांकन से जुड़े विभागों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर एडीएम ने व्यक्त की नाराजगी


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व कार्य) एवं कर-करेत्तर मदों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमित कुमार भट्ट ने की, जिसमें मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने आबकारी, परिवहन, खनन, विद्युत, नगर निगम तथा संपत्ति नामांकन से जुड़े विभागों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगली बैठक से पहले प्रगति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

बैठक में निर्देशित किया गया कि तहसीलदारों की पृथक बैठक आयोजित कर राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाए। इसके साथ ही खनन, मंडी एवं परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि राजस्व वसूली में सुधार लाया जा सके।

वसूली प्रमाण पत्रों की धीमी प्रगति पर भी असंतोष जताते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे तहसील स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी करें और प्रगति को तेज करें। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version