Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर न्यायालय से लौटते समय चौकीदार की बाइक धू-धू कर जली, टला हादसा

न्यायालय से लौटते समय चौकीदार की बाइक धू-धू कर जली, टला हादसा

0

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव के निकट गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब अयोध्या से लौट रहे एक चौकीदार की बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार गौड़ पुत्र स्व. रामसजीवन निवासी बीबीपुर भूसौली, जो मालीपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं, गुरुवार को अयोध्या न्यायालय में पेशी पर गए थे। शाम के समय वापस लौटते हुए जैसे ही वह घुरहूपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे, अचानक उनकी बाइक से धुआं उठने लगा। संतोष ने तुरंत वाहन खड़ा कर स्थिति समझने का प्रयास किया, लेकिन तभी बाइक में आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में बाइक आग की लपटों से घिर गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बाल्टी व डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। संतोष गौड़ ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। अचानक हुए इस हादसे से वहां मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version