Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एसपी ने किया जलालपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा को लेकर...

एसपी ने किया जलालपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने जलालपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्पलाइन कक्ष, विभिन्न रिकॉर्ड रजिस्टरों तथा रखरखाव की स्थिति को बारीकी से परखा। साथ ही कोतवाली परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था देखकर संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संकल्पित है और किसी भी दशा में महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिला हेल्पलाइन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल देते हुए शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य सिर्फ शिकायत दर्ज करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल सुरक्षा और न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवहार में संवेदशीलता और तत्परता बनाए रखने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी की मौजूदगी से पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने बेहतर कार्यशैली अपनाने का संकल्प जताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version