Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नौ जुलाई से शुरू होगा हजरत मीरा मसूद हमदानी का तीन दिवसीय...

नौ जुलाई से शुरू होगा हजरत मीरा मसूद हमदानी का तीन दिवसीय उर्स, प्रशासन ने कसी कमर

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भियांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैयद मीरा मसूद हमदानी की दरगाह पर नौ जुलाई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक उर्स एवं मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को थाना कटका परिसर में प्रशासन और दरगाह कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दरगाह कमेटी से समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने की अपील की।

एसडीएम ने दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दरगाह परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी।

क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि उर्स के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पूरे मेले की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक का संचालन थाना प्रभारी कटका अक्षय कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मो. कलीम सिद्दीकी, उपाध्यक्ष मो. मोअज्जम, गौस आलम, जनरल सेक्रेटरी नियाज सिद्दीकी, सचिव शेख मो. आरिफ, सुहेल अहमद, मो. अजीम सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version