Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सौर ऊर्जा से रोशन होगा सोनगांव, सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल

सौर ऊर्जा से रोशन होगा सोनगांव, सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल

0

◆ तीन स्कूलों समेत छह स्थानों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की तैयारी, स्वयं सहायता समूहों को भी मिलेंगी सौर ऊर्जा संचालित मशीनें


अंबेडकर नगर। मॉडल सोलर विलेज योजना के तहत चयनित अकबरपुर तहसील के सोनगांव को सौर ऊर्जा से विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। गांव में बिजली पर निर्भरता कम करने और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सोलर आरओ वाटर सिस्टम, हाईमास्ट लाइट और स्वयं सहायता समूहों के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाली मशीनें स्थापित करने की भी योजना है।

इसी क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी. ने पीओ नेडा के साथ गांव के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन में सोलर पैनल लगाने के लिए स्थानों की उपयुक्तता और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इन स्थलों पर सोलर आधारित आरओ वाटर सिस्टम स्थापित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

योजना के तहत गांव के प्रमुख स्थानों पर सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, स्वयं सहायता समूहों को सौर ऊर्जा से संचालित मशीनें उपलब्ध कराने की कार्ययोजना भी प्रस्तावित है। इससे महिलाओं के समूहों की आजीविका को मजबूती मिलने के साथ उनकी आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version