Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एसटीएफ की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर, छैमार गैंग का...

एसटीएफ की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर, छैमार गैंग का सरगना था आसिम

0

◆  बेवाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई, जवाबी फायरिंग में एसटीएफ का सिपाही घायल, पिस्टल व बाइक बरामद


अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मंगलवार को बेवाना थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से एसटीएफ का एक सिपाही घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की जगदीशपुर मुस्लिमपुर के पास आने वाला है। सूचना पर टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने खुद को घिरता देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आसिम अली गोली लगने से ढेर हो गया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली एसटीएफ के एक सिपाही को भी लगी। साथी जवानों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मारा गया आसिम अली उर्फ विक्की मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था। वह प्रदेश के कुख्यात छैमार गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में डकैती, लूट, हत्या और अन्य संगीन अपराधों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे आसिम पर शासन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और वह एसटीएफ की निगरानी में था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छैमार गैंग सुनियोजित ढंग से घरों में धावा बोलकर डकैती और विरोध करने पर हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बरामद हथियार और अन्य सामान को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version