Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर संगठन की मजबूती और एकजुटता से ही भाजपा की असली ताकत– डॉ....

संगठन की मजबूती और एकजुटता से ही भाजपा की असली ताकत– डॉ. प्रदीप वर्मा

0

अंबेडकर नगर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जिला प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयास में निहित है। पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को आपसी तालमेल बनाकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनसंपर्क और संवाद के माध्यम से इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री गौरव भाटिया, जिला प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, पूर्व विधायक त्रिवेणी, अनीता कमल और जयराम विमल सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version