Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे कोई पात्र नागरिक,...

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे कोई पात्र नागरिक, राजनीतिक दलों से मांगी गई बूथवार बीएलए की सूची

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी बूथवार सूची उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। बीएलए के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और सूची की त्रुटियों को दूर कराने में सहयोग किया जाए।

बैठक में 21 एवं 22 नवंबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंप दिवसों में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी 28 एवं 29 नवंबर को सभी बूथों पर आयोजित होने वाले विशेष कैंपों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की गई।

उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और पात्र महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया। कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए राजनीतिक दल अपने बीएलए के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में सहयोग करें।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version