Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुल के पास गड्ढे में गिरी बुलेट, हादसे में युवक की मौत

पुल के पास गड्ढे में गिरी बुलेट, हादसे में युवक की मौत

0

अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ पुल के पास मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार 24 नवंबर की रात करीब 11 बजे नौशाद अहमद (19) पुत्र इश्तियाक अहमद और मोहम्मद सिरताज पुत्र इंतजार अली निवासी बिहरोजपुर, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अंबेडकरनगर, बुलेट मोटरसाइकिल संख्या यूपी 62 डीके 3507 से टांडा से ग्राम लखनिया जा रहे थे। दोनों जैसे ही सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ पुल के पास पहुंचे, अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे और पानी में जा गिरी। हादसे में चालक व पीछे बैठा युवक चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नौशाद अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मोहम्मद सिरताज का उपचार कराया गया। युवक की मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। थाना अध्यक्ष सम्मनपुर अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे हादसा हुआ था। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version