Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारमजान की टोन, देती है दिमाग को सुकून – डा मनदर्शन

रमजान की टोन, देती है दिमाग को सुकून – डा मनदर्शन


अयोध्या। जिला चिकित्सालय के मनोविश्लेषक डा. आलोक मनदर्शन ने बताया कि रमज़ान के पवित्र आगाज़ के साथ मनोरसायनिक बदलाव होने शुरु हो जाते है जिसके सकारात्मक  मनोशारीरिक प्रभाव होते हैं । नमाज़ व रोजा न केवल मनोतनाव पैदा करने वाले मनोरसायन  कॉर्टिसाल के स्तर को कम करते है बल्कि मन को सुकून देने वाले हार्मोन गाबा व सेरोटोनिन तथा  आत्मीयता व आनन्द की अनुभूति वाले हार्मोन एंडोर्फिन व आक्सीटोसिन को बढ़ाते हैं जिससे मेन्टल हेल्थ  में वृद्धि होती है।मनोसंयम के लिये ज़िम्मेदार हार्मोन सेरोटोनिन से रुग्ण मनोवृतियों पर भी अंकुश लगाने मे मदद मिलती है । रमजान के दौरान स्पिरिचुअल रिवॉर्ड-हार्मोन डोपामिन बढ़ने से मेंटल हेल्थ में इजाफ़ा होता है। इबादतगाह की सामूहिक इबादत व दुआओं से संवर्धित होने वाला मनोरसायन ऑक्सीटोसिन  मूड-स्टेबलाइजर जैसा कार्य करते हुए शान्ति व सुकून का संचार करता है । एक साथ रोजा इफ्तार से दिमाग में ऑक्सीटोसिन  व एंडोर्फिन हार्मोन की वृद्धि से सामूहिक मनोआनंद व उत्साह की मनोदशा परिलक्षित होती   है जिसे मनोविश्लेषण की भाषा में मास मेंटल-यूफोरिया या जन मनो-आनन्द कहा जाता है। खैरात-जकात व असहाय की मदद व इमदाद से स्वस्थ्य मानवीय मनोरक्षा युक्ति अल्ट्रुइज्म   का संचार होता है जिससे लव-हार्मोन ऑक्सीटोसिन में वृद्धि होती है जिससे तनाव अवसाद व चिंता विकार से उबरने में मदद  मिलती है । रोज़ा या उपवास इंटरमिटेन्ट फास्टिंग का सटीक वर्जन है  क्योकि भाग दौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही लाइफ स्टाइल बीमारियों मोटापा,उच्च रक्तचाप व मधुमेह के  लाइफस्टाइल उपचार में 12 से 14 घंटे कैलोरी फ़ूड न खाने व सकून मनोदशा की बात मेडिकल साइंस करता है जिसे इंटरमिटेंट फास्टिंग कहा जाता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments