Monday, July 20, 2026
HomeNewsप्रदेशझूँसी डाकघर में लगेगा मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर

झूँसी डाकघर में लगेगा मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर


◆ 20 से 22 मई तक प्रतिदिन 50 आवेदकों को मिलेगी सुविधा


लखनऊ। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की ओर से प्रयागराज जनपद के उप डाकघर झूँसी में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 20 मई से 22 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें पासपोर्ट संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अनुसार शिविर में प्रतिदिन 50 सामान्य अपॉइंटमेंट निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर VAN-1 केंद्र का चयन कर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। निर्धारित तिथि पर आवेदक उप डाकघर झूँसी स्थित VAN-1 केंद्र पर अपने आवेदन जमा कर सकेंगे।

मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ द्वारा महोबा जनपद से की गई थी। इसके बाद यह सुविधा चित्रकूट, बस्ती, चंदौली, सोरांव, फूलपुर, भटपार रानी तथा रामपुर कारखाना समेत विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराई जा चुकी है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ के अनुसार नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments