Monday, July 20, 2026
HomeNewsप्रदेश25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर दंपति ने कराया भंडारा, श्रद्धालुओं को वितरित किया...

25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर दंपति ने कराया भंडारा, श्रद्धालुओं को वितरित किया भोजन और शरबत


लखनऊ। परिवर्तन चौक पर चल रहे भंडारे के क्रम में बुधवार को टाटा मोटर्स में कार्यरत अनूप उपाध्याय और उनकी पत्नी सुमन उपाध्याय ने अपनी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन कराया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और राहगीर भंडारे में शामिल हुए। आयोजन में लोगों को भोजन के साथ ठंडा जल और शरबत भी वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

भंडारे में सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं को संभाला। आयोजन स्थल पर भीड़ प्रबंधन और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया।

अनूप उपाध्याय ने कहा कि वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर समाजसेवा का अवसर मिलना उनके लिए खुशी की बात है। आयोजकों ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments