Monday, July 20, 2026
HomeNewsप्रदेशलखनऊ के अमिष द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते दो...

लखनऊ के अमिष द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते दो कांस्य पदक


लखनऊ । अमिष द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वीं ओपन राष्ट्रीय स्तरीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 21 मई से 24 मई तक नोएडा में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली स्केटर्स ने हिस्सा लिया।

अमिष की इस उपलब्धि से लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में खुशी का माहौल है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। खेल प्रेमियों का कहना है कि अमिष ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

वर्तमान में अमिष लखनऊ स्थित स्केटर्स हब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें कोच अनुपेंद्र सिंह का मार्गदर्शन मिल रहा है। कोच ने अमिष की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनमें आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। अमिष की इस सफलता पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments