Sunday, June 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाका चुंगी में फनलैंड एवं जलपरी मेले का शुभारंभ

नाका चुंगी में फनलैंड एवं जलपरी मेले का शुभारंभ


अयोध्या। नाका चुंगी स्थित नीलकंठ परिसर में शनिवार को भव्य फनलैंड एवं जलपरी मेले का शुभारंभ केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नीलकंठ होटल के संचालक हरिशंकर यादव उर्फ छोटू एवं वीरेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

मेले में महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों के साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहीं जलपरी शो मेले का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। इसके अलावा आगंतुकों के लिए विभिन्न प्रकार के खानपान स्टॉल भी लगाए गए हैं।

प्रदर्शनी के संचालक आशीष साहू एवं कमलेश पांडे ने मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बताया कि मेले में बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के मनोरंजन के लिए विविध कार्यक्रमों और सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

मेले में महिला एवं पुरुष सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे आने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उद्घाटन समारोह में इंद्रजीत सिंह बेदी, रत्ना जायसवाल, आशीष कोर, सुनीता श्रीवास्तव, प्रतिभा मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments