Home News प्रदेश लखनऊ में पियाजियो व्हीकल्स की नई प्रीमियम डीलरशिप शुरू

लखनऊ में पियाजियो व्हीकल्स की नई प्रीमियम डीलरशिप शुरू

0
3

लखनऊ। पियाजियो व्हीकल्स. ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी नई प्रीमियम डीलरशिप “नरसिंह मोटर्स” का शुभारंभ किया है। यह डीलरशिप शहर में वेस्पा और अप्रिलिया ब्रांड के प्रोडक्ट्स तथा एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज प्रदर्शित करेगी।

डीलरशिप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर पियाजियो इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी और नरसिंह मोटर्स के प्रबंध निदेशक राम शंकर अवस्थी भी मौजूद रहे।

करीब 1600 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस आधुनिक शोरूम के साथ 2500 वर्गफुट का समर्पित सर्विस वर्कशॉप भी तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार यह डीलरशिप ग्राहकों को प्रीमियम खरीद और सर्विस अनुभव प्रदान करेगी।

पियाजियो इंडिया के ईवीपी अजय रघुवंशी ने कहा कि कंपनी लखनऊ में ग्राहकों के साथ अपने संबंध मजबूत करने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को वर्ल्ड क्लास अनुभव और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना कंपनी का उद्देश्य है।

नरसिंह मोटर्स के मैनेजिंग पार्टनर राम शंकर अवस्थी ने कहा कि लखनऊ में प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश कंपनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं, प्रोफेशनल्स और उद्यमियों के बीच स्टाइलिश और हाई-क्वालिटी टू-व्हीलर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

कंपनी के अनुसार नरसिंह मोटर्स के जुड़ने के बाद पूरे भारत में पियाजियो के वेस्पा, अप्रिलिया और मोटो गुज्जी ब्रांड्स के 250 से अधिक टचपॉइंट हो गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here