Sunday, June 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपोल्ट्री फार्म में करंट लगने से श्रमिक की मौत

पोल्ट्री फार्म में करंट लगने से श्रमिक की मौत


जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिसारा गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कार्यरत श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के सुलेमपुर गांव निवासी गुड्डू 32 सिसारा गांव में प्रधान रोहित चौधरी के पोल्ट्री फार्म पर पत्नी कोमल और दो बच्चों के साथ रहकर काम करते थे। वह कई वर्षों से फार्म की देखभाल कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

बताया जाता है कि शनिवार रात गुड्डू कूलर का तार बिजली बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान तार में कट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों और फार्म कर्मियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। रविवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गुड्डू की मौत से पत्नी कोमल और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव और पोल्ट्री फार्म से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवर अभियंता अरविंद सिंह ने कहा कि हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments