Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर यादव नगर तिराहे पर नवनिर्मित पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन

यादव नगर तिराहे पर नवनिर्मित पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन

0

अंबेडकर नगर। अहिरौली क्षेत्र के यादव नगर तिराहे पर गुरुवार को नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पुलिस बूथ स्थापित किया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी भीटी, थानाध्यक्ष अहिरौली सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नए पुलिस बूथ के शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में गश्त व निगरानी व्यवस्था और मजबूत होगी तथा राहगीरों व स्थानीय निवासियों को तुरंत मदद मिल सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version