Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने नवागत जिला पंचायत राज अधिकारी से की...

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने नवागत जिला पंचायत राज अधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

0

अम्बेडकर नगर। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लम्बे समय से लंबित समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय से ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला। संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने अधिकारी का स्वागत करने के साथ-साथ कर्मचारियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

संघ ने अपनी मांगों में सफाई कर्मचारियों को पं. दीनदयाल कैशलेस चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराने, प्रत्येक कर्मचारी का आठ हजार एक सौ रुपए एरियर भुगतान कराने, प्रत्येक माह नियमित बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करने, कम पढ़े-लिखे कर्मचारियों को क्रॉप सर्वे कार्य से मुक्त करने तथा अवकाश के दिनों में कार्य न लेने जैसी अहम बातें रखीं।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने ज्ञापन पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही अन्य मांगों के निस्तारण का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, जिला मंत्री राम अजोर पंकज, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष पन्नालाल भियांव, राजेश कुमार गौतम बसखारी, राम प्रीति कटेहरी, सियाराम राजभर अकबरपुर, जिला संरक्षक के०डी० भारती, मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन, उपाध्यक्ष मोहम्मद इसरार, संगठन मंत्री माधव प्रसाद, राम भवन, शिवकुमार निषाद, ऋषि कपूर, संभूनाथ समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version