Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या यूपीपीसीएस में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अनामिका से विधायक ने की...

यूपीपीसीएस में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अनामिका से विधायक ने की मुलाकात

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली साकेत पुरी निवासी अनामिका मिश्र से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक ने अनामिका की सफलता को जनपद के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से अयोध्या का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। विशेषकर छात्राओं के लिए यह उपलब्धि एक सकारात्मक संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

इस मौके पर परिजनों व स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version