Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 38 बीज विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 17 नमूने लिए गए

38 बीज विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 17 नमूने लिए गए

0

◆ तीन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस, निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के निर्देश


अयोध्या। रबी सीजन 2026-27 में किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में बीज विक्रय प्रतिष्ठानों के खिलाफ सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संचालित अभियान के दौरान सोमवार को 38 बीज विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान गुणवत्ता परीक्षण के लिए बीजों के 17 नमूने लिए गए, जबकि अनियमितताएं मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ चेतावनी दी गई।

निरीक्षण अभियान के तहत निजी थोक एवं फुटकर बीज विक्रेताओं और बीज बिक्री केंद्रों की जांच की गई। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध बीजों के स्टॉक, बिक्री अभिलेखों, गुणवत्ता और निर्धारित दरों पर बिक्री की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बीज विक्रय में निर्धारित मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बीजों की जमाखोरी, कालाबाजारी, निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बिक्री या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाए जाने पर बीज नियंत्रण आदेश, 1985 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि रबी की बुवाई के दौरान किसानों को मानकों के अनुरूप बीज उपलब्ध हो सकें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version