Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल अस्पताल की...

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल अस्पताल की संचालक पर मुकदमा

0
ayodhya samachar

अयोध्या । जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद निजी अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई सीएमओ की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल अस्पताल की संचालक डॉ. अंजली श्रीवास्तव को नामजद करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतका के पति की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार देर रात पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर बयान दर्ज किए और उसी आधार पर अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी।

बताया गया कि इससे पहले भेजी गई रिपोर्ट में लापरवाही का स्पष्ट उल्लेख नहीं था, जिससे आरोपी पक्ष को राहत मिल रही थी। हालांकि बाद में विस्तृत जांच के दौरान तथ्यों को शामिल करते हुए नई आख्या तैयार की गई। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल स्टाफ और संबंधित पक्षों से पूछताछ भी की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टर मौजूद नहीं थीं और पूरा कार्य अस्पताल कर्मियों द्वारा किया गया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। मामले में सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठीने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version