◆ योजना के अर्न्तगत जीआईसी के पीछे बन रही है स्मार्ट पार्किंग
◆ मऊशिवाला के कम्पोजिट विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय के रूप में किया जा रहा है विकसित
अयोध्या। महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने यहां मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी तथा नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मऊशिवाला के कम्पोजिट विद्यालय तथा जीआईसी के पीछे बन रही स्मार्ट पार्किग में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ससमय तथा उच्च गुणवत्ता के साथ कार्यपूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
अयोध्या में राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अर्न्तगत मंडलीय कारागार के पीछे स्मार्ट पार्किंग बनावाई जा रही है। जहां 42 बस 170 चारपहिया व 200 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकते है। यहां स्टीट वेडिंग जोन भी बनाया जाएगा। जहां खान-पान के सामनों की बिक्री की जाएगी। महानगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों का सौर्न्दयीकरण तथा सृदृढ़ीकरण भी योजना के तहत कराया जा रहा है।
