Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराज्य स्मार्ट सिटी योजना के अर्न्तगत चल रहे निर्माण कार्यों का महापौर...

राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अर्न्तगत चल रहे निर्माण कार्यों का महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण


◆ योजना के अर्न्तगत जीआईसी के पीछे बन रही है स्मार्ट पार्किंग


◆ मऊशिवाला के कम्पोजिट विद्यालय को स्मार्ट विद्यालय के रूप में किया जा रहा है विकसित


अयोध्या। महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने यहां मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी तथा नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मऊशिवाला के कम्पोजिट विद्यालय तथा जीआईसी के पीछे बन रही स्मार्ट पार्किग में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ससमय तथा उच्च गुणवत्ता के साथ कार्यपूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

अयोध्या में राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अर्न्तगत मंडलीय कारागार के पीछे स्मार्ट पार्किंग बनावाई जा रही है। जहां 42 बस 170 चारपहिया व 200 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकते है। यहां स्टीट वेडिंग जोन भी बनाया जाएगा। जहां खान-पान के सामनों की बिक्री की जाएगी। महानगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों का सौर्न्दयीकरण तथा सृदृढ़ीकरण भी योजना के तहत कराया जा रहा है।

              कम्पोजिट विद्यालय को राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत स्मार्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें कम्प्यूटर लैब, दो स्मार्ट क्लास फार्सेलिंग के साथ, प्रोजेक्टर, एलईडी स्क्रीन एवं बच्चों के लिए जिम बनायी जाएगी। इसके साथ-साथ बच्चों के लिए झूले बनाये जाएंगे। पाथ-वे एवं प्रवेश द्वार बनाये जाएंगे। नगर आयुक्त नेसम्बन्धित संस्था को गतिशीलता बढ़ाते हुए कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।

महापौर ने बताया कि अयोध्या आध्यात्मिक एवं धार्मिक नगरी है, अयोध्या नगर के सर्वांगीण विकास एवं नगर को सुव्यवस्थित किए जाने हेतु कृत संकल्पित है। बच्चों को मापदंड के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान किए जाने हेतु 10 कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास लैब एवं जिम की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान, पार्षद अखिलेश पाण्डेय, मुख्य अभियन्ता निर्माण पुनीत कुमार ओझा, सहायक अभियन्ता राजपति यादव, अवर अभियन्ता अमित जायसवाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments