Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवा भाव के साथ मनाई गई स्व. डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी की...

सेवा भाव के साथ मनाई गई स्व. डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी की पंचम पुण्यतिथि

0

अंबेडकर नगर। बाबा बरुआ दास पी.जी. कॉलेज परुइया आश्रम के पूर्व प्राचार्य, प्रखर वक्ता एवं अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी की पंचम पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र डॉ. अमित त्रिपाठी द्वारा वृद्धाश्रम, अकबरपुर में वृद्धजनों को भोजन कराया गया तथा फल व मिष्ठान का वितरण कर पुण्यतिथि को सामाजिक सेवा के रूप में समर्पित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी जिला प्रभारी, अयोध्या ने स्व. तिवारी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय तिवारी जी केवल एक शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति गहरी संवेदना रखने वाले व्यक्तित्व थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में सभी को योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री विनय पांडेय, जिला महामंत्री डॉ. संतोष सिंह, ओंकार सिंह, प्रदीप तिवारी, ऋषभ, श्री ध्रुव त्रिपाठी, अतुल पांडेय, नीतीश तिवारी, आशुतोष पांडेय, सत्य प्रकाश शुक्ला, राधेश्याम उपाध्याय, इंद्रेश वर्मा, बेबी शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल श्रद्धांजलि अर्पण करना था, बल्कि स्व. तिवारी जी के जीवन मूल्यों को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर उनसे प्रेरणा लेना भी था। वृद्धजनों ने भी इस आयोजन की सराहना की और आयोजकों के प्रति आभार जताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version