Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सरयू नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को पुलिसकर्मियों ने...

सरयू नदी में कूदकर जान देने जा रही महिला को पुलिसकर्मियों ने बचाया

0

आलापुर अम्बेडकर नगर। थाना जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत बिड़हर घाट पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब मखदूमपुर गांव की रहने वाली शारदा देवी पत्नी रामकीरथ ने बीमारी से परेशान होकर सरयू नदी में छलांग लगा दी। महिला की जान उस समय बच गई जब मौके पर मौजूद मछुआरों ने शोर मचाया और पुलिसकर्मी समय रहते वहां पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शारदा देवी लंबे समय से पैर की बीमारी से पीड़ित थीं और लगातार मानसिक तनाव झेल रही थीं। मंगलवार को वह बिड़हर घाट पुल पर पहुंचीं और आत्महत्या की नीयत से नदी में कूद गईं।

इसी दौरान पास में मौजूद मछुआरों ने महिला को नदी में गिरते देखा और शोर मचाया। उनकी गुहार सुनते ही मंसूरगंज चौकी प्रभारी चंद्रकांत सिंह अपने सहयोगी कांस्टेबल चंदन सोनकर, अमित चौहान और अरविंद यादव के साथ मौके पर पहुंचे और बिना वक्त गंवाए नदी में छलांग लगा दी।

पुलिसकर्मियों और मछुआरों ने संयुक्त प्रयास से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला को बाहर लाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम किया और कहा कि अगर समय रहते ये न पहुंचे होते, तो जान चली जाती।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version