Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डिस्ट्रिक्ट यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित हुए सूरज गुप्ता

डिस्ट्रिक्ट यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित हुए सूरज गुप्ता

0

अंबेडकरनगर। समाजसेवा और जनहित कार्यों के प्रति निरंतर समर्पण ने जनपद के युवा सूरज गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। करनाल हरियाणा में आयोजित निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह में उन्हें डिस्ट्रिक्ट यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंग्लैंड की ओर से 23 सितंबर को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण की उपस्थिति में निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन में देशभर और केंद्र शासित प्रदेशों से आए करीब तीन हजार समाजसेवियों ने भाग लिया।

संकल्प मानव सेवा संस्था के प्रबंधक और रक्तमित्र के रूप में पहचाने जाने वाले सूरज गुप्ता को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिले में लौटने पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे जनपद की उपलब्धि है, मैं इसे जिले के प्रत्येक नागरिक को समर्पित करता हूँ।

निफा संस्था, जो पहले ही राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और छः बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हो चुकी है, ने उनके समाजसेवी योगदान को विशेष मान्यता दी।
जिलेवासियों ने इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए सूरज गुप्ता को बधाई दी और इसे जिले का गौरवपूर्ण क्षण बताया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version