अंबेडकरनगर। कुपोषण नियंत्रण व शिशु मृत्यु दर में कमी के लिए जिले में संभव अभियान के अंतर्गत विशेष निगरानी व मापन अभियान चल रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जनपद के 100 आंगनबाड़ी केन्द्रों को चिन्हित किया गया है, जहाँ नोडल अधिकारी बच्चों का वजन व लंबाई मापकर पोषण ट्रैकर से मिलान करेंगे। दर्ज व वास्तविक आंकड़ों में भिन्नता मिलने पर तत्काल संशोधन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य पारदर्शिता से किया जाए, ताकि बच्चों की वास्तविक पोषण स्थिति का आकलन कर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके