Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या छठी मैया की महिमा पर आधारित भोजपुरी फिल्म की रामनगरी में चल...

छठी मैया की महिमा पर आधारित भोजपुरी फिल्म की रामनगरी में चल रही है शूटिंग

0

◆ मांगलिक कन्या की जीवनगाथा और छठी मैया की कृपा पर आधारित है फिल्म की कथा


◆ 16 सितम्बर से अयोध्या के ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों पर हो रहा है फिल्मांकन


अयोध्या। भोजपुरी फिल्म जय छठी मैया की शूटिंग 16 सितम्बर से अयोध्या के विभिन्न लोकेशन पर की जा रही है। फिल्म के अभिनेता व निर्माता विष्णु मौर्या ने बताया कि अयोध्या में कई ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल है जहां पर फिल्म की शूटिंग की गई है। सरकार द्वारा इन स्थलों को बहुत ही भव्य रूप से संवारा व सजाया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म पूरी तरह धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है जिसमें एक मांगलिक लड़की का विवाह जबरन एक लड़के से करा दिया जाता है। जिसके बाद उनके जीवन में बहुत उतार चढ़ाव आते हैं। यह उतार चढ़ाव माता की कृपा से ठीक हो जाते है। जिससे उनका जीवन सुखमय हो जाता है। उनके अनुसार यह एक इमोशनल व पारिवारिक स्टोरी है। जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है।


भोजपुरी इंडस्टी में हो रहा है रिफॉर्म


फिल्म की अभिनेत्री मधु शर्मा का कहना है कि रामनगरी की स्थानीय बोली अवधी को में विश्व पटल पर स्थापित होना चाहिए। कोई अच्छी कहानी मिलने पर अवधी फिल्म में भी काम करेंगी। उन्होंने फिल्म में मांगलिक लड़की का किरदार निभाया है। भोजपुरी में दोअर्थी संवाद के सम्बंध में उन्होंने कहा कि भोजपुरी बहुत ही प्यारी बोली है भोजपुरी इंडस्टी में रिफॉर्म हो रहा है। अब ढेर सारे ऐसे गाने, एलबम तथा फिल्म बन रही है जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। मधु शर्मा ने भोजपुरी सहित गुजराती, मराठी, पंजाबी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री रिंकू घोष फिल्म में छठी मैया के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में बहुत विस्तार छठी मैया के धार्मिक आख्यानों की चर्चा है। अयोध्या जैसे आध्यात्मिक नगर में शूटिंग करने को अपना सौभाग्य बताया।


छठ पूजा से पहले होगी फिल्म की रिलीजिंग


फिल्म के निदेशक ने बताया कि यह 30 लाख बजट की फिल्म है। जो लगभग 2 घंटे 35 मिनट की बनेगी। आध्यत्मिक नगर तथा धार्मिक फिल्म होने के कारण इसकी काफी शूटिंग अयोध्या में की गई है। यहां सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। कहा कि भारत की पहचान राम और अयोध्या की आध्यत्मिकता से है। फिल्म को छठ पूजा से पहले रिलीज किया जाएगा। गुरूवार को फिल्म की पूरी टीम ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में मत्था टेककर फिल्म की सफलता का आशीर्वाद मांगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version