Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंभव अभियान के तहत विशेष मापन अभियान शुरू

संभव अभियान के तहत विशेष मापन अभियान शुरू

अंबेडकरनगर। कुपोषण नियंत्रण व शिशु मृत्यु दर में कमी के लिए जिले में संभव अभियान के अंतर्गत विशेष निगरानी व मापन अभियान चल रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जनपद के 100 आंगनबाड़ी केन्द्रों को चिन्हित किया गया है, जहाँ नोडल अधिकारी बच्चों का वजन व लंबाई मापकर पोषण ट्रैकर से मिलान करेंगे। दर्ज व वास्तविक आंकड़ों में भिन्नता मिलने पर तत्काल संशोधन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य पारदर्शिता से किया जाए, ताकि बच्चों की वास्तविक पोषण स्थिति का आकलन कर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments