अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री, शिक्षामित्र संघ के नेता अर्जुन भारती तथा समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला सचिव अयोध्या विमलेंद्र यादव ‘विमल’ की माता के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद, निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन पांडे’, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजीत प्रसाद, हाजी फिरोज खान गब्बर सहित पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सपा नेताओं ने कहा कि तीनों निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक हैं। बीना खत्री के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, शिक्षामित्र संघ के नेता अर्जुन भारती के निधन से शिक्षामित्र समाज ने अपना एक संघर्षशील साथी खो दिया है। विमलेंद्र यादव ‘विमल’ की माता के निधन को भी उन्होंने परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
सपा नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है।